Monday, July 13, 2009

दिल ग़म से बेहाल रहा है

दिल ग़म से बेहाल रहा है
हाल ये सालों-साल रहा है

मौत न जाने कैसी होगी
जीवन तो जंजाल रहा है

शक तो है मन में बैठा फिर
घर को क्यों खंगाल रहा है

वक्त का कैसे करूँ भरोसा
चलता टेढ़ी चाल रहा है

हैं उस पर भी गम के साये
जो अब तक खुशहाल रहा है

क्या दिखलाऊँ दिल की दौलत
ग़म से माला -माल रहा है

दूर-दूर ही रहे अँधेरे
जब तक सूरज लाल रहा है

20 comments:

  1. मौत न जाने कैसी होगी
    जीवन तो जंजाल रहा है...
    bahut khoob.

    ReplyDelete
  2. ek ek panktiyan nagine hai.......atisundar

    ReplyDelete
  3. शक तो है मन में बैठा फिर
    घर को क्यों खंगाल रहा है
    kya baat hai!

    ReplyDelete
  4. शक तो है मन में बैठा फिर
    घर को क्यों खंगाल रहा है

    Sach aur bas sach likha hai....... shak to man mein baithaa rahta hai aur gkar khali ho jaata hai

    ReplyDelete
  5. badhiya..bahut badhiya kavita..

    हैं उस पर भी गम के साये
    जो अब तक खुशहाल रहा है

    badhayi ho!!!

    ReplyDelete
  6. हैं उस पर भी गम के साये
    जो अब तक खुशहाल रहा है
    =====
    य़थार्थ -- सुन्दर --- बेहतरीन

    ReplyDelete
  7. मौत न जाने कैसी होगी
    जीवन तो जंजाल रहा है

    लाजवाब श्याम जी जी वाह...पूरी ग़ज़ल ही आपके खास रंग में रंगी हुई है...बेहद खूबसूरत शेर कहे हैं आपने...वाह...
    नीरज

    ReplyDelete
  8. मौत न जाने कैसी होगी
    जीवन तो जंजाल रहा है
    bahut hee sundar....

    ReplyDelete
  9. मौत न जाने कैसी होगी
    जीवन तो जंजाल रहा है

    बहुत खूबसूरत गजल

    वीनस केसरी

    ReplyDelete
  10. आप सभी का आभार
    श्याम सखा श्याम

    ReplyDelete
  11. शक तो है मन में बैठा फिर
    घर को क्यों खंगाल रहा है

    sabhi sher ek se badh ek,
    bahut bahut bahut umda shayari..
    aapne dil khol kar likha aur hamne dil khol kar iska lutf uthaya..
    jawaab nahi aapka..
    behtaree..
    main ruk nahi paa rahi hun aur bhi bahut kuch kehna chah rahi hun, bahut hi acchhi lagi aapki gazal..
    laajawab...
    badhai hi badhai

    ReplyDelete
  12. शक तो है मन में बैठा फिर
    घर को क्यों खंगाल रहा है
    खूबसूरत गज़ल के लिये बधाई

    ReplyDelete
  13. खूबसूरत गज़ल . बधाई

    ReplyDelete
  14. श्याम साब की लेखनी का एक और कमाल..वाह!

    ReplyDelete
  15. वक्त का कैसे करूँ भरोसा
    चलता टेढ़ी चाल रहा है
    बहुत सही कहा ,उम्दा .

    ReplyDelete
  16. मौत न जाने कैसी होगी
    जीवन तो जंजाल रहा है...
    यही सत्य है
    राम नाम सत्य है.

    सुन्दर ग़ज़ल पर हार्दिक आभार.

    चन्द्र मोहन गुप्त

    ReplyDelete
  17. बधाई आप को ~~
    इसी तरह सह्र्दयता से लिखते रहेँ
    ताकि एक बडा पाठक वर्ग
    हिन्दी ब्लोग के जरीये
    उम्दा साहित्य पढता रहे
    ( अब ब्लोग साहित्य है या नहीँ
    उस बात पर,
    विद्वानोँ की चर्चा तो होती रहेगी :)

    ReplyDelete
  18. खूबसूरत गजल "जीवन तो जंजाल है"

    गहरे भाव

    ReplyDelete